फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह का प्रसंग सुनाया

Sun, 02 Jul 2023 12:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
भड्डू गांव के शिव मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का छठा दिन
विज्ञापन

बिलावर। भड्डू गांव के शिव मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन शनिवार को कथावाचक ने श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह, कंस वध और सुदामा चरित्र का प्रसंग सुनाया। विवाह प्रसंग सुनकर पंडाल में पहुंचे श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। कथावाचक साध्वी रजनेशवरी ने कंस वध, नंद यशोदा विदाई से लेकर वासुदेवा व माता देवकी को कंस की कैद से मुक्त कराने का प्रसंग सुनाया। कथावाचक ने कहा कि प्रभु की कृपा के लिए भक्ति की आवश्यकता है।
विज्ञापन

इस दौरान कृष्ण-रुक्मणी की झांकी सजाई गई और संगीतमय भजनों पर पंडाल में पहुंचे श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर जमकर झूमे। उन्होंने बताया कि बताया कि विवाह उत्सव से पूर्व कथावाचक ने कृष्ण की माखन लीला, सुदामा चरित्र, कंस वध समेत विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण ने अपने मामा का नहीं बल्कि उसके अहंकार का वध किया। द्वापर युग में जब कंस का अत्याचार बढ़ गया तब भगवान विष्णु ने मनुष्य के रूप में श्री कृष्ण का जन्म लेकर बड़े-बड़े राक्षसों का वध करने के बाद अंत में पापी कंस का वध कर लोगों को उसके अत्याचारों से छुटकारा दिलाया। इसके बाद भगवान श्री कृष्ण ने मथुरा नरेश के रूप में विराजमान होने के साथ देवी रुक्मणी से धूमधाम से विवाह किया। इस दौरान श्रीहरि के जयघोष से पूरा पंडाल गूंज उठा। कथावाचक द्वारा उद्देश्य मंत्रोचार के बीच जैसे ही विवाह का कार्य संपन्न हुआ तो श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की। कथा के छठे दिन भारी संख्या में श्रोताओं ने कथा का श्रवण किया। महावीर सेवा समिति भड्डू के सदस्यों की ओर से आयोजित की गई श्रीमद् भागवत कथा का समापन रविवार 2 जुलाई को विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें