बिलावर। इलाके के दूरदराज दलियां कडेतर गांव में एक 30 वर्ष युवक पर एक जंगली सूअर ने हमला कर दिया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि 30 वर्षीय राजपाल दलियां कडेतर निवासी बुधवार की शाम करीब 5:00 बजे अपनी बकरियों को जंगल में चराने गया था कि वहां पर मौजूद एक जंगली सूअर में उसे पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। जब आसपास के लोगों ने युवक की चीख-पुकार की आवाजें सुनीं तो कई लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने युवक को जंगली सूअर से छुड़ाया। घायल अवस्था में युवक को स्थानीय लोग उपजिला अस्पताल बिलावर ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।