फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पुल से टकराकर मोटरसाइकिल सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। नगरी कस्बे में वजूह नाले पर बने लोहे के पुल से गुजर रही एक मोटरसाइकिल के पुल से टकरा जाने से इस पर सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

बुधवार की रात को हुई इस घटना के बाद उसे नगरी उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टर ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया है। घायल की पहचान 30 वर्षीय लवली कुमार पुत्र हरनाम दास निवासी फतेहपुर जिला पठानकोट पंजाब के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें