फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनी के बाड़ी क्षेत्र में दिनदहाड़े भालू का हमला

Fri, 30 May 2025 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बनी के उपजिला अस्पताल में चल रहा भालू के हमले से घायल का इलाज।
विज्ञापन
बनी। लकड़ी काटने गए व्यक्ति पर वीरवार सुबह भालू ने हमला कर दिया। बुरी तरह से घायल ग्रामीण को उपजिला अस्पताल बनी में भर्ती करवाया गया है। बनी सब डिवीजन में एक महीने के भीतर भालू के इंसानों पर हमले का यह दूसरा मामला है।
विज्ञापन



बाड़ी गांव में वीरवार सुबह करीब नौ बजे लकड़ी काटने गए बाड़ी निवासी जयराम सिंह पुत्र श्याम लाल पर भालू ने हमला कर दिया। इससे जयराम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उपजिला अस्पताल बनी ले जाया गया।
इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी दहशत का माहौल है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों भी डरे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जंगली जानवर दिन के उजाले में भी सड़कों के किनारे घूम रहे हैं, जिससे लोगों में डर और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है।
विज्ञापन


इससे पहले भालू ने सरथल क्षेत्र में एक व्यक्ति को घायल कर दिया था, जिसे सेना की मदद से उपजिला अस्पताल बनी पहुंचाया गया था। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में सक्रिय गश्त बढ़ाकर हिंसक जानवरों को मानव बस्तियों से दूर रखने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें