फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: वयस्क बीसीजी टीकाकरण शुरू, 32 हजार लोगों को लगेगी डोज

विज्ञापन
कठुआ के परोल में बीसीजी टीकाकरण की शुरूआत करते गणमान्य।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जिले में सोमवार को व्यवस्क बीसीजी टीकाकरण का आगाज हो गया। इसके तहत 32 हजार लोगों को टीका लगाया जाएगा। यह प्रक्रिया तीन महीने में पूरी की जानी है। सोमवार को विभाग ने विभिन्न स्वास्थ्य ब्लॉक में अभियान की शुरूआत की।
कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) परोल में विधायक डॉ. भारत भूषण ने टीकाकरण अभियान की शुरूआत की। बताया कि वयस्क आबादी के बीच बीसीजी वैक्सीन की प्रभावशीलता का आकलन करने के उद्देश्य से शुरू की गई यह पहल तपेदिक (टीबी) के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण कदम है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि भारत सरकार के वयस्क बीसीजी टीकाकरण अध्ययन के हिस्से के रूप में जिला कठुआ को कमजोर वयस्कों में टीके की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करने के लिए पायलट जिलों में से एक के रूप में चुना गया है।
विज्ञापन

अगले तीन महीनों में लगभग 32,000 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इनमें टीबी रोगी, 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यस्क, धूम्रपान करने वाले, टीबी रोगियों के निकट संपर्क, मधुमेह और कम बॉडी मास इंडेक्स वाले लोग शामिल हैं। सुचारू कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए जिले के सभी पांच ब्लॉकों में एक साथ संचालित 48 टीकाकरण सत्रों की योजना बनाई गई है। इस पहल की बारीकी से निगरानी की जाएगी और टीबी-विन प्लेटफॉर्म के माध्यम से इसे क्रियान्वित किया जाएगा, जो लाभार्थियों और उनके टीकाकरण के बारे में विस्तृत जानकारी दर्ज करेगा।
विज्ञापन

विधायक ने ज्यादा जोखिम वाले समूहों की सुरक्षा और तपेदिक के खिलाफ प्रतिरक्षा बढ़ाने में इस कार्यक्रम के महत्व पर जोर दिया। इस दौरान राज्य क्षय रोग अधिकारी (जेएंडके) डॉ. ज्योति जॉली, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कठुआ डॉ. विजय रैना, जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) कठुआ डॉ. राधा कृष्ण और ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) पैरोल डॉ. विवेक मंगोत्रा आदि अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मचारियों और स्वयंसेवकों ने भाग लिया, जिनमें से कुछ ने सर्वेक्षण अवधि के दौरान वैक्सीन लगाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें