बसोहली उत्सव के अंतगर्त पारंपरिक ग्रामीण खेतों को दिया जा रहा बढ़ावा, संतोलिया खेलती छात्राएं
बसोहली महोत्सव के तीसरे दिन पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय युवाओं ने तीन पारंपरिक खेल-स्टापू, गिट्टियां और संथोलिया में उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसका मुख्य उद्देश्य उद्देश्य पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित कर युवाओं में सामुदायिक बन्धन, खेल भावना व सांस्कृतिक गर्व को प्रोत्साहित करना है।
मंगलवार को पारंपरिक खेलों का उद्घाटन भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के निदेशक शक्ति पाठक द्वारा किया गया। वहीं, इन खेलों का आयोजन जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सुनील सिंह संब्याल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जिसमें 76 युवाओं ने हिस्सा लिया। पारंपरिक खेल संथोलिया में कुल 58 लड़कियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं, गिट्टियां में छह लड़कियों और स्टूापू प्रतियोगिता में 12 लड़कों ने हिस्सेदारी कर पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया गया। यह पहली बार हुआ है कि तीन सालों से लगातार आयोजित हो रहा बसोहली महोत्सव में इस बार पारंपरिक खेलों को भी महत्व दिया गया। खेल प्रतियोगिता में जोनल फिजिकल एजुकेशन ऑफिसर तारा सिंह तथा उनकी टीम भी उपस्थित रही। उन्होंने कार्यक्रम की सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग दिया। वहीं, उद्घाटन के अवसर पर प्रतिभागियों और दर्शकों में उत्साह देखने को मिला तथा आयोजकों ने कहा कि महोत्सव आगामी दिनों में भी इसी उत्साह के साथ जारी रहेगा।