फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में हड़ताल पर बैंक कर्मी, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सोमवार को सरकारी बैंकों के कर्मचारी निजीकरण के विरोध में दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए। इस दौरान बैंक संबंधी कार्य से पहुंचे ग्राहक परेशान दिखे। ग्राहकों का कहना था कि शनिवार-रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को बैंक खुलने थे, लेकिन हड़ताल के चलते बैंक बंद हैं। बैंकों की ओर से परिसर की दीवार पर नोटिस चस्पा कर उपभोक्ताओं को हड़ताल संबंधी जानकारी दी गई है। इस बीच हड़ताल से व्यापारी जहां परेशान रहे, तो वहीं बैंकों में भी राजस्व का नुकसान हुआ।
विज्ञापन

शहर के एक व्यापारी ने बताया कि बैंक की हड़ताल के चलते राशि का लेनदेन नहीं हो सका है। इससे माल बेचने और हासिल करने में दिक्कत आ रही है। उधर, बैंक के कर्मचारियों ने बताया कि हड़ताल सरकार की जन विरोधी बैंकिंग, आर्थिक नीतियों और सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकों के निजीकरण और उनमें विनिवेश के फैसलों के विरोध में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें