फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रामचरितमानस अखंड पाठ संपन्न, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग

Mon, 21 Jul 2025 01:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बनी। स्थानीय लोगों की आस्था का केंद्र माने जाने वाले कस्बे के शक्ति माता मंदिर में पिछले 24 घंटे से जारी श्री रामचरितमानस अखंड पाठ का रविवार को विधिवत समापन हो गया। पाठ के समापन अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने बताया कि श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ का शुभारंभ शनिवार सुबह 10 बजे किया गया था, जो रविवार को पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन सावन के पावन महीने को ध्यान में रखते हुए किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग भक्ति भाव से जुड़ सकें। बताया गया कि इससे पहले फरवरी माह में भी मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया था, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था। इस बार के आयोजन में लगभग 400 से अधिक लोगों ने रामायण पाठ का श्रवण किया और पुण्य लाभ प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें