बनी। बनी पुलिस स्टेशन में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए एक संवादात्मक बैठक की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसपी ऑपरेशंस अपर कठुआ ने की।
इनके साथ डीएसपी ऑपरेशनल अमीन भट और एसएचओ बनी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों से आए नागरिकों, पंच-सरपंचों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनीतिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। थाना दिवस पर लोगों ने बताया कि उन्हें चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बनी से कठुआ मुख्यालय जाने के कारण समय व संसाधनों की बर्बादी होती है। नागरिकों ने स्थानीय थाना स्तर पर सुविधा देने की मांग की।
स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ रही नशा तस्करी पर ठोस कार्रवाई करने की मांग की। एसपी ऑपरेशंस ने कहा कि यदि किसी भी प्रकार की आतंकवादी गतिविधि या आपराधिक हरकत की जानकारी मिले, तो बिना देरी के स्थानीय पुलिस को सूचित करें। संवाद