फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कोट्री संदरूण स्कूल की सुरक्षा दीवार गिरने से बढ़ा खतरा

Fri, 25 Jul 2025 12:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
कोट्री संदरूण स्कूल की सुरक्षा दीवार ढही। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
बनी। उपमंडल बनी के तहत आने वाले हाई स्कूल कोट्री संदरूण की सुरक्षा दीवार हाल ही में भारी बारिश के चलते गिर गई है।
विज्ञापन

इससे स्कूल भवन पर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों और स्टाफ का कहना है कि यह दीवार कई सालों से जर्जर अवस्था में थी लेकिन मरम्मत की तरफ किसी का भी ध्यान नहीं गया। स्थानीय निवासी लेखराज ने बताया कि स्कूल में फिलहाल 105 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। गिरती हुई दीवार बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है। यदि समय रहते इस दीवार की मरम्मत नहीं करवाई गई तो आने वाले दिनों में स्कूल भवन पर भी असर पड़ सकता है। उन्होंने विभाग से इस मुद्दे को गंभीरता से लेने और जल्द से जल्द सुरक्षा दीवार की मरम्मत करवाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें