फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: छत्रगलां में वासुकी नाग मंदिर का निर्माण शुरू

Mon, 28 Jul 2025 01:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
छत्रगलां में वासुकी नाग मंदिर के निर्माण का काम शुरू करवाते विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह। संवाद
विज्ञापन
बनी। बनी-भद्रवाह मार्ग स्थित छत्रगलां में वासुकी नाग मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। रविवार को विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह ने इस मंदिर की आधारशिला रखकर विधिवत पूजन के साथ निर्माण शुरू करवाया।
विज्ञापन

विधायक ने इसे क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक समृद्धि के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। मंदिर स्थल पर भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। उन्होंने भगवान वासुकी नाग की स्तुति करते हुए क्षेत्र की सुख-शांति की प्रार्थना की। डॉ. रामेश्वर सिंह ने कहा कि वे क्षेत्र के धार्मिक स्थलों के विकास के लिए तत्पर हैं और कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए हरसंभव सहायता दी जाएगी। मंदिर के निर्माण से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आस्था स्थल के रूप में विकसित होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें