फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भूस्खलन से जगह-जगह से टूटी बनी-कोटी सड़क

Tue, 22 Jul 2025 12:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
भूस्खलन से टूटी बनी-कोटी सड़क। संवाद
विज्ञापन
बनी। बनी से कोटी क्षेत्र को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत बेहद खस्ता हो चुकी है। सड़क के एक दर्जन से अधिक स्थानों पर भूस्खलन होने के कारण यह जगह-जगह से टूट गई है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कई गांवों को जोड़ने के साथ-साथ यह सड़क धार्मिक स्थल चंडी माता मंदिर तक पहुंचने का मुख्य मार्ग भी है। स्थानीय लोगों ने सरकार और प्रशासन से सड़क के मरम्मत कार्य को शीघ्र शुरू करने की मांग की है।
स्थानीय निवासी गगन कुमार ने बताया कि यह सड़क हमारे लिए जीवन रेखा है। बच्चे स्कूल इसी रास्ते से जाते हैं। बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो रहा है। प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। जावेद अहमद ने बताया कि हमारा व्यापार भी इस रास्ते पर निर्भर करता है। सड़क की यह हालत आर्थिक रूप से भी हमें नुकसान पहुंचा रही है।
विज्ञापन

सड़क की खस्ताहालत के कारण श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को चाहिए कि इस मार्ग की मरम्मत को प्राथमिकता में लेकर शीघ्र कार्रवाई करे।
विज्ञापन

- गौरीशंकर, चेयरमैन दौला माता मंदिर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें