बनी विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह ने बुधवार को एचटी लाइन और नए विद्युत सब-स्टेशन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एसडीएम बनी और तहसीलदार भी मौजूद रहे।
विधायक ने बताया कि इन विकास कार्यों के पूरे होने से बनी क्षेत्र को लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या से राहत मिलेगी। निर्बाध विद्युत आपूर्ति से क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। परियोजना के अंतर्गत पहले से जेके बैंक के सामने स्थापित पुराने ट्रांसफार्मर को स्थानांतरित किया गया है। क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कई स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं, जिससे विद्युत ढांचे को और अधिक मजबूती मिली है।
बिजली विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में भी बनी क्षेत्र में विद्युत अवसंरचना को उन्नत करने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।