कठुआ। भारी बर्फबारी के कारण बंद हुए बनी-भद्रवाह सड़क को बहाल न किए जाने से स्थानीय लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने सड़क से बर्फ को जल्द हटाने की मांग की है।
भारी बर्फबारी के कारण पिछले दो महीने से सड़क के बंद होने से यात्रियों, वाहन चालकों और स्थानीय व्यापारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, क्षेत्र के व्यापार और पर्यटन पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
सरथल से छत्तरगलां की बीच बर्फ हटा दी गई है, मगर इसके आगे अभी भी बर्फ साफ नहीं होने के कारण रास्ता अवरुद्ध है। बनी और भद्रवाह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर हैं, लेकिन सड़क बंद होने के कारण पर्यटकों की आवाजाही में भारी कमी आई है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को नुकसान हो रहा है।