फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बराबरी पर छुटा बड़ी माली का मुकाबला

Fri, 29 Aug 2025 12:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
धर्मकोट में आयोजित किए गए वार्षिक दंगल में मल युद्ध का प्रदर्शन करते पहलवान। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
बिलावर। धर्मकोट गांव में वीरवार को आयोजित किए गए वार्षिक दंगल में बड़ी माली का मुकाबला बराबरी पर छुटा। करीब आधे घंटे तक चली बड़ी माली की कुश्ती में जब कोई भी पहलवान एक दूसरे को चित ना सका तो दंगल कमेटी ने दोनों पहलवानों को बड़ी माली का संयुक्त विजेता घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ दंगल कमेटी के सदस्यों ने शाम 5:00 बजे किया। दंगल में स्थानीय पहलवानों के साथ-साथ जम्मू और डोडा जिले के पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल मे अलग-अलग भार वर्ग की 65 कुश्तियां करवाई गईं। छोटी माली का मुकाबला जम्मू के सुरजीत पहलवान और डोडा के तारीख पहलवान के बीच हुआ जिसमें सुरजीत पहलवान ने अपने प्रतिद्वंदी को मच्छी गोता दांव लगाकर चित करके बड़ी माली के मुकाबले में जगह बनाई। बड़ी माली का मुकाबला देवल गांव के आकिव पहलवान और जम्मू के सुरजीत पहलवान के बीच हुआ जो बराबरी पर छुटा। दंगल कमेटी की ओर से दंगल में हिस्सा लेने वाले सभी पहलवानों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दंगल स्थल के पास मेले का आयोजन भी हुआ जिसमें लगाए गए अलग-अलग प्रकार के स्टालों पर लोगों ने खूब खरीदारी की। इस अवसर पर दंगल कमेटी के सदस्य साधु राम, छोरी वर्मा, दर्शन वर्मा ,जनक, बद्रीनाथ, वी एन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें