-बंद पेंशन बहाल करने और पंचायत को सालाना 50 लाख का फंड देने की मांग
संवाद नयूज एजेंसी
बसोहली। उपमंडल बसोहली में बैक टू विलेज के पांचवें चरण का समापन हो गया। कार्यक्रम में लोगों का उत्साह खास नहीं दिखा। लोगों की भागीदारी बहुत कम रही। वहीं, कई जनप्रतिनिधि कार्यक्रम से खफा रहे। उनका कहना है कि पूर्व में बताए गए काम अभी तक नहीं हुए हैं।
नगरोटा प्रेहता के नायब सरपंच अजीत सिंह ने बताया कि बैक टू विलेज कार्यक्रम से जनता निराश है। पिछले कार्यक्रम में जितने भी काम बताए गए थे, उनमें से कोई भी नहीं हुआ है। इसलिए ऐसे कार्यक्रमों का कोई फायदा नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार हायर सेकेंडरी स्कूल बनाने, बंद पेंशन बहाल करने, पंचायत के लिए सालाना 50 लाख रुपये का फंड देने की मांग की है।