फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बारिश से दिन में थमा कारोबार, मौसम साफ होते खरीदारों से बाजार गुलजार

विज्ञापन
विज्ञापन
-खरीदारी का मुहूर्त शाम पांच बजे के बाद होने से देर शाम तक बाजारों में रही रौनक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। बारिश के बावजूद धनतेरस पर बाजार गुलजार रहे। शाम को तीन बजे बारिश के थमने के बाद ठंडे पड़े कारोबार में रौनक दौड़ गई। इससे ग्राहकों का इंतजार कर रहे दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। लोगों ने देर रात तक खरीदारी की। दुकानदारों के अनुसार खरीदारी का शुभ मुहूर्त शाम पांच बजे के बाद था। इसके चलते देर शाम को लोग खूब खरीदारी के लिए उमड़े। देर रात तक लोगों ने बर्तन, आभूषण और मूर्तियां खरीदीं।



दुकानदार अश्विनी कुमार का कहना था कि धनतेरस पर मुख्य कारोबार बर्तन, इलेक्ट्रानिक्स एंड इलेक्ट्रिकल होम एप्लाइंसेस, आभूषण और आटोमोबाइल पर केंद्रित रहता है। इसके साथ अन्य रोजगार करने वालों को भी इस दिन बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहकों का फायदा मिल जाता है। दिन में बारिश के कारण कारोबार प्रभावित रहा, लेकिन मौमस साफ होते ही ग्राहकों से बाजार गुलजार हो गए।
विज्ञापन

वहीं, बर्तन कारोबारी अजीत कुमार ने बताया कि धनतेरस की खरीदारी के लिए मुहूर्त ही शाम पांच बजे के बाद का था। इस कारण ग्राहक भी इसी समय पहुंचे। देर रात तक कारोबार हुआ। जिले में धनतेरस के नाम पर होने वाली खरीदारी दीवाली के दिन तक जारी रहती है।
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम मालिक भारत भूषण ने कहा कि मौसम साफ होने के बाद कारोबार की स्थिति में काफी सुधार आया। इसी तरह देर शाम तक लोगों ने बर्तनों के साथ ही आभूषणों की भी खरीदारी की। ग्राहक चांदी के सिक्के और भगवान गणेश की मूर्तियां खूब खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें