फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती पर ली स्वच्छता को अपनाने की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को बसोहली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, नगर कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता को अपनाने की शपथ ली गई। इस दौरान बसोहली नगर के सभी वार्डों के पार्षद, नगर कमेटी के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष उपस्थित रहे। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रामलीला मैदान में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर सफाई अभियान भी चलाया गया, नगर कमेटी के पार्षदों, भाजपा कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लेकर रामलीला मैदान के साथ लगते स्थानों को साफ कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर नगर कमेटी के अध्यक्ष सुमेश स्पोलिया, उपाध्यक्ष अभिनव राजदान ,पार्षद सुरेंद्र सिंह जम्वाल, जाकिर हुसैन, तृप्ता देवी, निर्मल मनकोटिया, विशाल पडवाल, जगजीत सिंह, राजेंद्र बाली, बीना देवी, दर्शन कुमार, भाजपा कार्यकर्ता जगदेव सिंह और अन्य उपस्थित रहे। वहीं, तहसील कार्यालय में भी तहसीलदार बसोहली अमन आनंद की अध्यक्षता में सभी कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें