फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बाबा साहेब ने दलितों-वंचितों को दिलाया उनका अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। संविधान निर्माता एवं समाज सुधारक भारत रत्न डॉ. भीम राव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर शेरपुर वाला में सिविल सोसाइटी के सदस्यों ने श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया। श्रद्धांजलि सभा में बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया गया तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी पवित्र स्मृति को नमन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता रमेश कुंडल ने बाबा साहेब की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने न केवल भारतीय संविधान का निर्माण किया बल्कि दलित, शोषित, वंचित वर्ग को सम्मानजनक जीवन, शिक्षा का अधिकार और सामाजिक समानता दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि बाबासाहेब के दिखाए मार्ग शिक्षित बनो, संघर्ष करो और संगठित रहो पर चलकर देश को मजबूत बनाएं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में दविंदर कुमार, अंचल कुमार, सतपाल, मनोहर लाल, अजीत कुमार, अतर चंद, हरजिंदर शर्मा, राजू शर्मा, रतन सिंह, गणेश पाल आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें