फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डोगरी व्यंजनों का स्वाद ले रहे बाबा बर्फानी के भक्त

Wed, 16 Jul 2025 12:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
पल्ली मोड़ ​स्थित लंगर में डोगरा व्यंजनों का  स्वाद लेते महाराष्ट्र से आए बाबा बर्फानी के  भक्त - फोटो : arnia news
विज्ञापन
पल्ली मोड़ स्थित लंगर में महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं ने चखा दाल-चावल के साथ अंबल का स्वाद
विज्ञापन


कठुआ। श्री अमरनाथ यात्रा के लिए देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को डोगरी व्यंजन खूब भा रहे हैं। मंगलवार को पल्ली मोड़ स्थित लंगर में महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं ने दाल-चावल के साथ अंबल (खट्टे कद्दू) का
स्वाद चखा।
शोलापुर से आई भक्तों की टोली में शामिल नागेश गोटेदार, श्रीशैल हीरेमठ और सरिता हलदर ने कहा कि उन्होंने यात्रा के लिए चार दिन का समय जम्मू-कश्मीर में बताया है। यहां देश भर से आने वाली लंगर कमेटियां सेवा कर अपने-अपने क्षेत्र के अनुसार तैयार व्यंजन परोस रही हैं। इसमें डोगरी व्यंजनों का स्वाद सबसे अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज दाल-चावल के साथ मिले अंबल को उन्होंने पहली बार चखा है। इसने दाल-चावल के जायके को और ज्यादा बढ़ा दिया है। टोली में आए 51 भक्तों ने इसे खूब पसंद किया। लंगर कमेटी के प्रधान अमरजीत सिंह ने बताया कि बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए लगाए जाने वाले लंगर में उनकी प्राथमिकता सुपाच्य भोजन तैयार करना है। इसके लिए डोगरा क्षेत्र में आमतौर पर खाए जाने वाले व्यंजन ही तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें