रामकोट। कृषि विभाग जोन नगरोटा गुजरू की ओर से मोटे अनाज को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को रोड शो का आयोजन किया जाएगा। कृषि विभाग नगरोटा गुजरू की देखरेख में आयोजित होने वाला यह रोड शो धार सड़क किनारे स्थित कृषि कार्यालय नगरोटा गुजरू से चलकर दुर्गा मंदिर नगरोटा में खत्म होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कृषि मंत्री जावेद अहमद डार और बिलावर के विधायक सतीश शर्मा मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा जिसके लिए कृषि विभाग ने अधिसूचना जारी कर सबको आमंत्रण भी दे दिया है। इस दौरान कृषि विभाग द्वारा नगरोटा गुजरू में विभिन्न प्रकार के मोटे अनाजों की प्रदर्शनी लगाकर लोगों को अपने भोजन में पोषण से भरपूर मोटा अनाज शामिल करने का संदेश दिया जाएगा। कृषि अधिकारी वीरेंद्र गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मोटे अनाज में गेहूं व चावल की अपेक्षा विटामिंस, फाइबर व अन्य पोषक तत्व अधिक मात्रा में मौजूद होते हैं जिनको हर एक व्यक्ति को अपने खाने में सम्मिलित करना चाहिए।