संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर में लैंगिक समानता को एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने लैंगिक समानता को लेकर विस्तार चर्चा की गई। संगोष्ठी में दर्जनों छात्रों ने हिस्सा लिया।
बता दें कि पिछले कई दिनों से कॉलेज प्रशासन की ओर से हर दिन अलग-अलग विषय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को महिला अधिकारों सहित अंतरराष्ट्रीय दिवस के महत्व को संवेदनशील बनाया जा सके। आठ मार्च से शुरू हुआ कार्यक्रम बुधवार को समापन किया जाएगा। मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज की महिला सशक्तिकरण समिति ने समाजशास्त्र और अर्थशास्त्र विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को महिला सशक्तीकरण समिति की संयोजक डॉ. सपना देवी और समाजशास्त्र की प्रो. नमिता ने लैंगिक समानता को एक मौलिक मानव अधिकार बताया।
उन्होंने कहा कि एक सभ्य बिना लैंगिक समानता के बिना समृद्ध समाज नहीं बन सकता है। लिहाजा देश के प्रत्येक नागरिक को लैंगिक समानता की वकालत करने के साथ महिलाओं को अधिक से अधिक मौके उपलब्ध करवाने चाहिए।