फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अंगदान करने के विद्यार्थियों को किया प्रेरित

विज्ञापन
महिला ​डिग्री कॉलेज अंगदान को देकर आयोजित को संबो​धित करती वक्ता।  विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज के महिला विकास सेल की ओर से अंगदान जागरूकता पर कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को जम्मू-कश्मीर राज्य अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (एसओटीटीओ) के सहयोग से किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को अंगदान के महत्व व इससे जुड़े मिथकों को लेकर स्पष्ट करना था।
इस दौरान राज्य अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन की सलाहकार अंशु शर्मा उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को अंगदान के अलावा अंग तस्करी संबंधित कानूनों, विनियमों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने समाज में परिचालित मिथकों और गलत धारणाओं को लेकर विद्यार्थियों स्पष्ट करते हुए अंगदान के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य डॉ. सवी बहल के मार्गदर्शन में आयोजन हुआ। डॉ. बहल ने मानव जीवन को बचाने और उदारता व करुणा की संस्कृति को बढ़ावा देने में अंगदान के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में आयोजित चर्चा में विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अंगदान जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन महिला विकास प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. अमिता दुआ की ओर से किया गया। इस मौके पर डॉ. अंबिका, डॉ. कामिनी कपूर, डॉ. मुकेश कुमारी, प्रो. करम चंद और प्रो. प्रतियोगिता शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें