कठुआ। पीएम श्री राजकीय मिडिल स्कूल (ए) में नागरिकता कौशल पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संविधान में निहित नागरिकों के अधिकार सहित उनके कर्तव्यों के बारे जागरूक किया गया। पुलिस उप-अधीक्षक मुख्यालय रविंद्र सिंह, भाजपा नेत्री रेखा कुमारी, जोनल शिक्षा अधिकारी सनेह लता, अधिवक्ता मुकेश कुमार वक्ता के रूप में मौजूद रहे।
वक्ताओं ने बताया कि संविधान ने जहां देश के प्रत्येक नागरिक को अधिकार दिए हैं, वहीं नागरिकों के भी देश के प्रति कुछ कर्तव्य हैं। जिनको मुख्य रूप से आत्मसात करने की जरूरत है। सभी बच्चों को एक अच्छा नागरिक बनने के लिए विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल हेडमास्टर कुलदेश कुमारी के देखरेख में किया गया। संवाद