फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: महिला अधिकारों को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर में महिला अधिकारों को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के महिला सशक्तीकरण समिति ने डॉ. राधा कृष्णन लाइब्रेरी के सहयोग से किया गया। जिसमें 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में लाइब्रेरियन डॉ. निशा ने एक वीडियो के माध्यम से विद्यार्थियों को महिला अधिकारों के बारे में विस्तार से सांझा किया। कहा कि महिलाओं के अधिकार भी मानवाधिकार हैं, जो एक स्वतंत्र और समान समाज के लिए बेहद जरूरी हैं। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. संगीता सूदन के मार्गदर्शन में किया गया। इस मौके पर स्टाफ सदस्य डॉ. मोहिंदर नाथ शर्मा, डॉ. सुदेश कुमार, डॉ. जोगबिंद्र सिंह सूदन सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें