संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर में व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को संविधान में निहित मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों को लेकर जागरूकता फैलाई गई। सोमवार को परिसर में आयोजन कॉलेज की एनएसएस इकाई ने शारीरिक शिक्षा विभाग और हिंदी विभाग के सहयोग से किया गया।
इस मौके पर विद्यार्थियों को मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों पर एक पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन भी दिखाई गई। इसके अलावा कॉलेज की प्रधानाचार्य सहित शिक्षण, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने संविधान की प्रस्तावना का भी पाठ किया। इसके बाद डॉ. रूपाली जसरोटिया ने व्याख्यान के माध्यम से संविधान में निहित मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों सहित 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. रूपाली जसरोटिया और डॉ. जोगबिंद्र सिंह सूदन और डॉ. सपना की देखरेख में और प्रधानाचार्य डॉ. संगीता सूदन के मार्गदर्शन में किया गया।