फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइसेंस की शर्तों के अनुरूप ही बेचें दवाइयां : डिप्टी ड्रग कंट्रोलर

Sun, 30 Apr 2023 12:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। ड्रग्स एंड फूड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन जम्मू-कश्मीर की ओर से नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डिप्टी ड्रग कंट्रोलर मोहम्मद इकबाल पल्ला ने फार्मा ट्रेड बिरादरी को लाइसेंस की शर्तों के अनुरूप औषधीय फार्मुलेशन को स्टॉक करने और बेचने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनधिकृत चैनलों से दवाओं की खरीद में शामिल नहीं होना चाहिए। सरकार ने इस खतरे को समाप्त करने और प्रभावित युवाओं के पुनर्वास के लिए एनओसीओआरडी के तहत जिला स्तरीय निगरानी समितियों का गठन कर सक्रिय कदम उठाए हैं।
विज्ञापन

वहीं, सहायक औषधि नियंत्रक राजेश अंगुराना ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम निश्चित रूप से आम जनता को नशीली दवाओं के दुरुपयोग के बारे में जागरूक करने में मदद करते हैं। इस मौके पर सहायक औषधि नियंत्रक (मुख्यालय) जम्मू ने लाइसेंस की शर्तों का सख्ती से पालन करने के लिए पर बल दिया। उन्होंने बताया कि विभाग ने इस तरह के मादक और मन:प्रभावी पदार्थों के दुरुपयोग को रोकने के अपने प्रयास में यह सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक अभियान शुरू किया है। अध्यक्ष यश पाल ने कहा कि एसोसिएशन इस सामाजिक बुराई के खिलाफ एकजुट हैं। उन्होंने संकल्प लिया कि वे समाज से नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खतरे को खत्म करने के लिए योद्धाओं के रूप में कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें