कठुआ। जीएमसी कठुआ में हीमोफीलिया डे पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. सुरिंदर कुमार अत्री के मार्गदर्शन में बाल रोग विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने हीमोफीलिया के लक्षणों और मरीज को दिए जाने वाले उपचार पर अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित अस्पताल की अधीक्षक डॉ. संगीता अजरावत से कहा कि हीमोफीलिया एक दुर्लभ स्थिति है जिसमें रक्त सामान्य रूप से नहीं जमता है। संवाद