रामकोट। रामकोट के चौगान में स्थित वरुण देव स्थल में वीरवार को वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने वरुण देव के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद भोजन ग्रहण किया। वरुण देव कमेटी के सदस्य मास्टर विचित्र चंद ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वैसाख महीने के पहले वीरवार को इस भंडारे का आयोजन किया गया है। डॉ. खजूर सिंह ने बताया कि भंडारे को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही थी कहा कि सभी के साथ हैं। संवाद