फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: स्वरोजगार के जरिए आत्मनिर्भर बनने को किया जागरूक

विज्ञापन
लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करते विभाग के अधिकारी व जिला विकास परिषद सदस्य। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामकोट। तहसील के गुड़ा कल्याल में शुक्रवार को खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की ओर से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विकास परिषद नगरोटा गुजरू के सदस्य नारायण दत्त त्रिपाठी ने विभागीय अधिकारियों और भाजपा के वरिष्ठ नेता विपिन शर्मा के साथ किया।
पंचायत घर में लगे शिविर में अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की लोगों को जानकारी दी। अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि सरकार स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना व कई अन्य योजनाओं के तहत लोगों को सब्सिडी युक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए इच्छुक लोग खादी ग्रामोद्योग विभाग में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि सरकार का उद्देश्य लघु उद्योगों के माध्यम से लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है। इसी कड़ी में ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पूर्व में लाभार्थियों की ओर से किए गए आवेदन अनुसार स्वरोजगार के लिए लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर वाहन वितरित किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें