जंगलोट पटयाड़ी मैदान पर मैन ऑफ द मैच से सम्मानित करते आयोजक। स्रोत : आयोजक
जंगलोट क्षेत्र से सटे पटियारी गांव में हर हर महादेव क्रिकेट प्रतियोगिता जारी
कठुआ। जंगलोट क्षेत्र से सटे पटियारी गांव में हर-हर महादेव क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। शनिवार को प्रतियोगिता के दो मुकाबले करवाए गए। इसमें अतुल इलेवन और राजकुमार इलेवन ने अपनी-अपनी प्रतिद्वंदी टीमों को हराकर मैच में शानदार जीत दर्ज की।
पहला मुकाबला अशरफ इलेवन और अतुल इलेवन के बीच खेला गया। अतुल इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 137 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अशरफ इलेवन की टीम मात्र छह ओवर में 55 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अतुल इलेवन ने 82 रन से जीत अपने नाम कर ली। बल्लेबाजी और गेंदबाजी से बेहतर प्रदर्शन करने वाले कृष्णा दुबे को 63 रन की पारी और 4 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दूसरा मुकाबला राजकुमार इलेवन और डेंजर इलेवन के बीच खेला गया। इसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजकुमार इलेवन ने 10 ओवर में 84 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेंजर इलेवन टीम 82 रन पर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाजी और गेंदबाजी से बेहतर प्रदर्शन करने वाले राजकुमार को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। उन्होंने 34 रन बनाकर दो विकेट चटकाए।