फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पुलिस हेड कांस्टेबल पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। शहर से सटे चन्नग्रा के पास एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर पुलिस हेड कांस्टेबल से गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज कठुआ पहुंचाया।
विज्ञापन

यहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। मामला बुधवार की दोपहर तीन बजे का है जब हेड कांस्टेबल राज कुमार पुत्र केवल कृष्ण निवासी नगरी छुट्टी कर अपने घर की ओर जा रहा था।। वह पुलिस प्रशिक्षण स्कूल कठुआ में कार्यरत है। वह जैसे ही चन्नग्रा स्थित बुआ-दी-वाई के नजदीक पहुंचा तो उस पर एक युवक ने धारदार हथियार (दरात) से हमला कर दिया जिसमें पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार घायल पुलिसकर्मी की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। वहीं, आरोपी युवक रिशु पुत्र करम चंद निवासी चन्नग्रा, कठुआ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पुलिस थाना कठुआ में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें