रामकोट। तहसील की पंचायत उच्चा पिंड में मारपीट का मामला सामने आया है। पूर्व सरपंच पूर्ण चंद ने कुछ व्यक्तियों पर हमला करने का आरोप लगाया है।
इस संबंध में पुलिस चौकी रामकोट में सोमवार को लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई। शिकायत में पूर्व सरंपच ने बताया कि रविवार रात करीब पौने ग्यारह उनके घर के बाहर वाहन लगाकर चार से पांच व्यक्ति अंदर घुसे और उन पर हमला कर दिया। उनके सहयोगियों ने बचा लिया। बताया कि यह उन पर चौथा हमला है। एक हमलावर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस चौकी प्रभारी रामकोट ज्योति चौधरी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच कर रही है। संवाद