फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अतिक्रमण के खिलाफचलाया अभियान, कई को मिली चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बनी। क्षेत्र में सड़क व्यवस्था को सुचारू बनाने और अतिक्रमण से आम लोगों को हो रही परेशानियों को दूर करने के लिए प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया। तहसीलदार बनी प्रद्युमन अत्री के नेतृत्व में यह अभियान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बनी से डागर पल तक चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग और दुकानों के बाहर रखे सामान का निरीक्षण किया गया तथा लोगों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
प्रशासनिक टीम ने सड़क किनारे रखी गई बजरी, रेत, कबाड़ और अन्य निर्माण सामग्री को हटाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि सड़क पर या उसके किनारे इस प्रकार का सामान रखने से यातायात बाधित होता है और राहगीरों को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है। अभियान के दौरान कई स्थानों पर नियमों का उल्लंघन पाया गया, जिसके बाद संबंधित लोगों को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

दुकानों के बाहर लगाए गए टीन शेड और सड़क की ओर बढ़ाए गए अस्थायी ढांचों को भी हटाने के निर्देश दिए गए। दुकानदारों से कहा गया कि वे अपनी दुकानों के बाहर सामान न रखें, क्योंकि इससे सड़क संकरी हो जाती है और लोगों की आवाजाही प्रभावित होती है।
विज्ञापन

अभियान के दौरान गलत स्थानों पर वाहन खड़े करने वालों को भी चेताया गया। वाहन चालकों से अपील की गई कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो और यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके। तहसीलदार बनी प्रद्युमन अत्री ने बताया कि अभियान के दौरान 40 से अधिक लोग नियमों का उल्लंघन करते पाए गए हैं। ऐसे लोगों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है और उन्हें अपनी स्थिति सुधारने के लिए दो दिन का समय दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि के बाद भी यदि अतिक्रमण मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि बनी क्षेत्र में बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना, सड़क सुरक्षा बढ़ाना और पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें