फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चोरी करते पकड़े तीन चोर, पुलिस को सौंपे

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। गोविंदसर गांव से सटे इलाके में शनिवार दोपहर ग्रामीणों ने तीन चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। तीनों बिश्नाह इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जो मारुति कार से पहुंचे थे।
विज्ञापन

मोबाइल टॉवर का काम करने वाले खुद को बताकर चोरी के इरादे से पहुंचे थे। गांव के एक बच्चे ने जब तीन संदिग्धों के पहुंचने की सूचना परिवार के लोगों को दी तो कई दिनों से घात लगाकर चोरों का इंतजार कर रहे ग्रामीणों ने घेराबंदी कर भागते चोरों को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस टीम को मौके पर बुलाकर उन्हें उनके हवाले कर दिया गया।
बोनी शर्मा गोविंदसर पंचायत बी के वार्ड-दो निवासी ने बताया कि लगभग डेढ़ माह से वे पहरा दे रहे थे, और टॉवर पर तीन से चार बार चोरी हो चुकी थी। पहले भी एक लड़के को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया था, लेकिन पुलिस ने उस समय कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस बार ग्रामीणों ने खुद चोरों को पकड़ लिया है। फिर पुलिस के हवाले कर दिया है। एक अन्य ग्रामीण ने बताया कि ट्यूशन जा रहे बच्चे ने संदिग्धों की जानकारी दी थी। इसके बाद घेराबंदी कर उनकी कार की चाभी निकाल ली गई, और पकड़ लिया गया। बताया कि घर के भीतर तक पहले भी चोरी हो चुकी है। इससे पहले भी गांव और आसपास के इलाकों में चोरियां हो चुकी हैं ऐसे में गहनता से जांच की जानी चाहिए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुनीन भट्ट, संदीप कुमार और संजय कुमार निवासी बिश्नाह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जिला पुलिस प्रमुख रमेश चंद्र कोतवाल ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से तीन लोगों को पुलिस को चोरी मामल में पकड़कर सौंपा गया था। पूछताछ और जांच में कुछ बरामदगी भी हुई है। कठुआ पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में मामले में टॉवर से जुड़ा कुछ सामान बरामद कर लिया गया है। फिलहाल जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें