हीरानगर। पुलिस ने नाके के दौरान एक ट्रक से 55 किलो भुक्की बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दियाला चक में एसएचओ अनिल शर्मा ने नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक ट्रक (जेके22 बी 3119) को रुकने का इशारा किया। तलाशी के दौरान इसमें से 55 किलो भुक्की बरामद की गई। पुलिस ने ट्रक चालक और उसके साथी को मौके पर ही दबोच लिया। चालक की पहचान लतीफ अहमद निवासी जिला पुलवामा और साथी की पहचान आरिफ बशीर निवासी शोपियां के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद