कठुआ। जिले में मवेशी तस्करी को रोकने के लिए अपने अभियान के तहत पुलिस ने जिले के पहाड़ी उपमंडल बनी के भंडार क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान तस्करी कर ले जाए जा रहे आठ मवेशियों को मुक्त कराने में सफलता हासिल हासिल की है। पुलिस जानकारी के अनुसार बनी थाना की टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान भंडार क्षेत्र में एक व्यक्ति को मवेशियों को पैदल लेकर जाते हुए देखा। पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति के पास पशुओं को ले जाने के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए, और न ही वह इसका कोई उचित कारण बता सका। जिसके बाद पुलिस ने उसे मवेशियों की तस्करी मामले में गिरफ्तार कर लिया। तस्कर की पहचान गुलाब दीन पुत्र सनेहा निवासी सियारा छलां बनी के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।