लखनपुर पुलिस ने तीन किलो भुक्की के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। लखनपुर थाना पुलिस की निगरानी में एंटी ड्रग यूनिट कठुआ की टीम ने लखनपुर में नाका लगाकर वाहनों की औचक जांच शुरू की।
ट्रक (पीबी06के-2925) को जांच के लिए रोका गया। गहन जांच के दौरान वाहन से तीन किलो भुक्की बरामद की गई है। इसके बाद पुलिस ने चालक परमिंदर सिंह और उसके सहयोगी हरदीप सिंह निवासी जालंधर, पंजाब को गिरफ्तार कर लिया है।