कठुआ। हटली मोड़ स्थित जम्मू-कश्मीर बैंक की शाखा से सटे नाले में एक 35 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी कठुआ में पहुंचाया है। प्रारंभिक जांच में मृतका की पहचान शकुंतला पत्नी सांई निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है, जो कि वर्तमान में चक प्रताप सिंह हटली मोड़ में ही रह रही थी। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी मौत केे कारण की पड़ताल शुरू कर दी है।