फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डिग्री कॉलेज बसोहली में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

Wed, 18 Jun 2025 12:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज बसोहली में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में आवेदन देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की प्रक्रिया इस बार भी ऑनलाइन ही होगी। इसके लिए 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को केंद्रीकृत प्रवेश वेबसाइट https://jkadmission.samarth.ac.in पर पंजीकरण करना होगा। यह पोर्टल आगामी सात जुलाई तक खुला रहेगा। इसके बाद दाखिल लेने की प्रकिया को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

दाखिला लेने की पहली सूची 11 जुलाई को प्रकाशित की जाएगी। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया कि इस बार कॉलेज में 11 मेजर विषयों में दाखिल दिया जाएगा। इस बार तीन नए मेजर विषयों दाखिला दिया जाएगा, इनमें संस्कृत, राजनीति अर्थशास्त्र और प्राणि विज्ञान शामिल हैं।
इससे पहले कॉलेज में आठ मेजर विषयों में दाखिला दिया जाता रहा है, जिनमें शिक्षाशास्त्र, अर्थशास्त्र, हिंदी, वनस्पति विज्ञान, अंग्रेजी, डोगरी, भूगोल और गणित विषय शामिल थे। उन्होंने बताया कि इन सभी विषयों के लिए सीयूईटी और नॉन सीयूईटी वाले विद्यार्थी आवेदन दे सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने सुविधा सह परामर्श केंद्र की स्थापना की है। अवकाश तिथि को छोड़कर यह शेष सभी दिनों में कार्यात्मक रहेगा। अभ्यर्थी कॉलेज में आकर संकाय सदस्यों से अपने विषय के चयन के साथ प्रवेश के लिए आवेदन समेत अन्य सुविधाओं के बारे में सलाह ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें