फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जगद्गुरु आदि शंकराचार्य का आविर्भाव दिवस मनाया

Sat, 03 May 2025 01:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। चूड़ामणि संस्कृत संस्थान विश्वस्थली गुरुकुल में जगद्गुरु श्री आदि शंकराचार्य जी का आविर्भाव दिवस अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया। इस अवसर पर ऑनलाइन माध्यम से जुड़े गोवर्धन पीठ के पीठाधीश्वर, जगद्गुरु शंकराचार्य श्री अधोक्षजानंद देवतीर्थ स्वामी ने अपने दिव्य वचनों से सभी को आध्यात्मिक प्रेरणा प्रदान की। उप प्राचार्य शशिनाथ उपाध्याय ने जगद्गुरु शंकराचार्य के जीवन, दर्शन और योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर गुरुकुल के आचार्य देवकी नंदन, आचार्य शत्रुघ्न, आचार्य राजेश रत्न पाल, आचार्या प्रवीन कुमारी, आचार्या अंजू बाला मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें