फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान महोत्सव में वोट डालने की अपील

Sun, 30 Nov 2014 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान के प्रति जागरूकता की रोशनी फैलाने की दिशा में जिला प्रशासन ने मतदान महोत्सव के तहत मेगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


जिला चुनाव अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी और जागरूकता के साथ समां भी बांधा।

इसके साथ ही सीआरपीएफ की 121वीं बटालियन के जवानाें ने भी रंगारंग प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। स्पोर्ट्सस्टेडियम में कार्यक्रम के दौरान जिला चुनाव अधिकारी डा. शाहिद इकबाल चौधरी ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्धारित 90 फीसदी मतदान के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बडे़ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया है।

रिकार्ड मतदान हासिल करने के लिए प्रशासन ने हर संभव कदम उठाए हैं और लोगों को चाहिए कि वह अधिक संख्या में मतदान के लिए आगे आएं।

इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी प्रसन्ना रामा स्वामी, जिला अतिरिक्त विकास आयुक्त नरेंद्र सिंह बाली तथा अन्य विभागों के अधिकारी व गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर जिला में स्वीप की गतिविधियाें के तहत नेहरू युवा केंद्र ने भी स्वीप एवं युवा विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही हटली में भी स्वीप के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें