रामकोट। अगलीधार से वार्ड 3 निवासी संसार सिंह पुत्र रत्न चंद ने पत्नी के गुमशुदा होने की शिकायत पुलिस को दी है। संसार सिंह ने बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी करते हैं और 15 दिन से घर से चले गए थे। इसके बाद वीरवार से उनकी पत्नी नन्हें बच्चे सहित लापता है। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस चौकी रामकोट में भी करवाई है। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि जल्द उनकी लापता पत्नी को ढूंढा जाए। पुलिस चौकी प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि गुमशुदगी का मामला उनके पास वीरवार को परिजनों ने लिखित में दे दिया है। पुलिस ने लापता को ढूंढने का प्रयास शुरू कर दिया है। संवाद