फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की सलाह दी

Thu, 30 Jan 2025 12:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
 ​शिविर के दौरान लोगों के स्वास्थ्य की जांच करते डॉक्टर। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से ऐरावती मंदिर में निशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर लगाया
विज्ञापन

कठुआ। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से ऐरवां स्थित ऐरावती मंदिर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। आयुष विभाग के सहयोग से आयोजित होने वाले शिविर में लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
शिविर का आयोजन किए जाने पर लाभार्थियों ने अमर उजाला फाउंडेशन की सराहना की। इस कारण उनको काफी लाभ हुआ है।
मौनी अमावस्या के दिन आयोजित इस शिविर में आयुष विभाग के डॉ. देस राज भगत ने 295 मरीजों के स्वास्थ्य जांच करते हुए उन्हें दवाएं भी वितरित कीं। शिविर में आने वाले मरीजों की जांच के दौरान ज्यादातर मरीजों ने जो भी स्वास्थ्य संबधी समस्याएं बताई वह ज्यादातर मौसम से जुड़ी हुई पाई गई। वहीं, उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कैंसर के बचाव की जानकारी देने के उपलब्ध कराई गई सामग्री वितरित करते हुए कैंसर के लक्षणों के बारे में जानकारी दी और ऐसे किसी भी लक्षण के सामने आने पर तुरंत डॉक्टरी सलाह लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. भगत ने मरीजों को रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लोगों को अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए दैनिक जीवन में योग और व्यायाम को शामिल करने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इससे उनका शरीर पुष्ट होगा और वह मौसम में आए बदलाव के कारण होने वाली स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से बच पाएंगे। शिविर के आयोजन में आयुष विभाग के फार्मासिस्ट महेंद्र कुमार और सहायिका सोनिका देवी ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें