फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पीर की मजार पर लगाया सालाना उर्स

Sat, 05 Apr 2025 01:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कव्वाल गुरमेज बक्शी और बिल्ला गुरदासपुरी पेश करेंगे सूफी कलाम
विज्ञापन

कठुआ। शहर के वार्ड एक स्थित गद्दी अखाड़ा शेख फरीद सूफी मत ज्ञान दरबार परिसर में मौजूद सांझा पीर हजरत मीरां गौस पाक की दरगाह पर सालाना उर्स मुबारक का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पीर का आशीर्वाद प्राप्त किया।
शुक्रवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में सबसे पहले पीर की मजार पर परंपरा के अनुसार चादरपोशी की गई। इसके बाद वहां आए लोगों ने पीर की मजार पर माथा टेककर आशीर्वाद लिया। वहीं, दोपहर बाद परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीर की मजार के सेवादार संत बाबा मनोहर शाह ने बताया कि यह पीर की मजार पर होने वाला 35वां सालाना उर्स मुबारक है। इसमें सुबह से ही लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं दोपहर को भंडारे का आयोजन किया गया है, जबकि रात को सूफियाना कव्वालियों की महफिल होगी। इसमें सुप्रसिद्ध कव्वाल गुरमेज बक्शी और बिल्ला गुरदासपुरी अपने कलाम पेश करेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें