कठुआ। पोओजेके विस्थापित सेवा समिति की ओर से वर्ष 2025 का वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया। सेवा समिति के युवा प्रमुख एवं कठुआ प्रभारी दमनजीत सिंह की अगुवाई में इन कैलेंडरों का विमोचन जिला विकास उपयुक्त डॉ. राकेश मिन्हास के अलावा जिला पुलिस प्रमुख शोभित सक्सेना ने किया।
दमनजीत सिंह ने बताया कि इस कैलेंडर में विस्थापितों का दर्द साफ दर्शाया गया है। जिन्होंने विस्थापन के समय किस तरह से वहां दुख दर्द को सहन किया था। यही नहीं कई यातनाएं भी सहन की थी जिसे भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर जिला के संयोजक नेत्र शर्मा और सह-संयोजक| केवल बाली, राजकुमार, प्रीति शर्मा, संदीप शर्मा, गुरमीत सिंह, हरमीत सिंह, जगदीप सिंह भी मौजूद रहे। संवाद