आयुष विभाग की ओर से टांडा गांव में शिविर का आयोजन कर लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के बारे में जागरूक किया। इस दौरान लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें मुफ्त में आयुर्वेदिक दवाइयां दी गयीं। डॉ. संजीत कुमार ने कहा कि कोरोना को हराने के लिए पूरे देश में टीकाकरण शुरू हो चुका है। उम्मीद है कि इस महाअभियान से हम कोरोना को हराने में कामयाब होंगे। लेकिन जब तक हर नागरिक तक वैक्सीन नहीं पहुंचती, तब तक कोरोना से बचाव के लिए बनाए नियमों का पूरा पालन करना चाहिए। दो गज की दूरी और मुंह पर मास्क अभी भी हमारी जिंदगी का अहम नियम है। खानपान का पूरा ध्यान रखें। खास तौर पर बुजुर्ग अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता का पूरा ख्याल रखें। क्योंकि इस बीमारी से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होना बेहद जरूरी है। आयुर्वेदिक दवाइयों का नियमित रूप से सेवन करना बेहद फायदेमंद है। स्थानीय लोगों ने इस शिविर के लिए विभाग के अधिकारियों और डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया। स्वास्थ्य जांच के बाद यहां करीब 110 लोगों में मुफ्त आयुर्वेदिक दवाइयां वितरित की गईं। संवाद