फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत-निकायों के अधीन करने का फैसला मंजूर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पंचायत और निकायों के अधीन करने के राज्यपाल के फैसले के संदर्भ में आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स में रोष है।
विज्ञापन

सोमवार को आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स यूनियन की ओर से आदेश का विरोध करते हुए नारेबाजी की।
वहीं, ड्रीमलैंड पार्क से जिला सचिवालय तक रोष रैली निकालते हुए सरकार से फैसले को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में शामिल रेणुका जसरोटिया ने सरकार के फैसले को आंगनबाड़ी वर्करों के विरुद्ध बताते हुए कहा कि यह फैसला मंजूर नहीं है। पूर्व में जारी किए गए पंचायतों और निकायों द्वारा राशन जारी करने का आदेश मंजूर है। मगर आंगनबाड़ी कर्मियों का वेतन पंचों, सरपंचों और पार्षदों द्वारा जारी करने का फैसला मंजूर नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने राज्यपाल से इस आदेश को वापस लेते हुए वेतन पूर्व की तरह विभाग की ओर से जारी करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पांच माह से मानदेय नहीं मिला है, जिस कारण वह आर्थिक तंगी का सामना कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उनके वेतन में पांच सौ रुपये की बढ़ोतरी की थी, जो अभी तक जारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें