फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के कुएं पर हुआ अतिक्रमण

Thu, 31 Mar 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कठुआ
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : demo
विज्ञापन
सार्वजनिक कुएं पर अतिक्रमण किए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को जमकर प्रदर्शन किया। जन जागृति मंच के बैनर तले चक देसा सिंह के ग्रामीणों ने जिला सचिवालय के बाहर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया है कि गांव के एक कुएं पर कुछ लोग अतिक्रमण करने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है तत्काल मामले की जांच किए जाने के साथ ही इस पर रोक लगाई जानी चाहिए।

शहर से सटे गांव चक देसा सिंह के ग्रामीणों ने जन जागृति मंच के बैनर तले बुधवार को जिला सचिवालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में शामिल मंच के प्रधान संजय कुमार, नायब सरपंच कर्ण कुमार ने बताया कि गांव के सार्वजनिक कुएं पर कुछ लोगों द्वारा जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है जिसकी एवज में निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। लोगों ने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से ऐसा चल रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


यदि सड़कों पर उतरने की जरूरत पड़ी तो वो इसके लिए भी तैयार हैं। इसके बाद उन्होंने अपनी समस्या जिला उपायुक्त को भी बताई जिस पर उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जिला उपायुक्त ने तहसीलदार को निर्देश जारी कर दिए हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस मौके पर  योगराज, अर्जुन, सुरेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें