कोर्ट परिसर में बना रहे थे वीडियो, पुलिस ने पकड़ा जांच के बाद छोड़ा
पुलिस ने शुक्रवार को तीन युवकों को जिला न्यायालय परिसर का वीडियो बनाते पकड़ा। पुलिस ने न्यायालय के सुरक्षाकर्मियों की सूचना पर यह कार्रवाई की है। तीनों रामबन जिले के हैं। तीनों के मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है। सिटी थाना प्रभारी संदीप चिब ने बताया कि एक दुर्घटना मामले में पेशी के लिए युवक न्यायालय पहुंचा था। उसके साथ दो और युवा न्यायालय परिसर में वीडियो बना रहे थे। जांच में पाया गया कि वे ब्लॉगिंग कर रहे थे। इसके बाद उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।